वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ।

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ : वाराणसी विकास प्राधिकरण को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन द्वारा 30,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित कर प्रदान किया गया है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्राधिकरण द्वारा कुछ विशिष्ट योजनाओं के साथ वृहद रूप से वृक्षारोपण करने की कार्ययोजना बनाई गयी थी। आज दिनांक 01.07.2021 को उपाध्यक्ष महोदया के कुशल नेतृत्व में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष महोदया एवं प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम संत गुरु रविदास पार्क (नगवां पार्क) में हर्बल वाटिका हेतु कालमेध, सतावर, ब्राम्ही, अश्वगंधा, बालमखीरा, मीठी नीम, गिलोय, सीता अशोक, तुलसी, घृत कुमारी इत्यादि एवं नवग्रह वाटिका हेतु कुश, पीपल, लटजीरा, शमी, आक, गूलर, खैर, दूब एवं ढाँक के पौधे ग्राम की दिशा के अनुरूप रोपित किये गये तथा पार्क के अन्य स्थलों पर सघन वृक्षारोपण कर विभिन्न पौधे रोपित किये गये। तत्पश्चात उपाध्यक्ष महोदया द्वारा प्राधिकरण की लालपुर आवासीय योजना में समान रंग संयोजन एवं प्रकृति के पौधरोपण हेतु लैंडमार्क टावर के सामने सड़क (स्टेडियम की ओर) पर छितवन के पौधे रोपित किये गये तथा सड़क को छितवन सड़क से नामकरण किया गया । इसी के साथ प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में सम्पूर्ण वर्षाकाल में दिनांक 01.07.2021 से 15.07.2021 तक 10000 पौधे, दिनांक 16.07.2021 से 31.07.2021 तक +4500 कुल 14500 पौधे, दिनांक 01.08.2021 से 15.08.2021 तक +4825 कुल 19325 पौधे, दिनांक 16.08.2021 से 31.08.2021 तक +6650 कुल 25975 पौधे तथा दिनांक 01.09.2021 से 15.09.2021 तक +4500 कुल 30025 पौधे रोपित करने हेतु संकल्प लिया गया है। प्राधिकरण के उद्यान अनुभाग द्वारा कराये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के स्थलीय पर्यवेक्षण एवं नियमित सत्यापन/जांच करने हेतु वृक्षारोपण स्थलों पर संबन्धित क्षेत्र के ज़ोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता को ज़िम्मेदारी दी गयी है।