वाराणसी विकास प्राधिकरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी विकास प्राधिकरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातः 8:00 बजे उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा द्वारा प्राधिकरण परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।

 

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया किया तथा उनके आदर्शों एवं त्याग से प्रेरणा लेते हुए कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी एवं नियमों के पालन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने तथा नियमों का पालन करते हुए जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा एवं अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने भी समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों एवं उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्राधिकरण के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य स्वल्पाहार का वितरण किया गया तथा राष्ट्रहित, जनसेवा एवं कर्तव्यपरायणता के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Gallery and Images