आज दिनांक 31.07.2025 को जोन-2, वार्ड- सारनाथ के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील

 आज  दिनांक  31.07.2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-2, वार्ड- सारनाथ  के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी व  थाना - सारनाथ  की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।मौके पर जोनल अधिकारी श्री प्रकाश,अवर अभियंता विनोद कुमार प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

 

सील बंद कराये गये निर्मार्णो का विवरण निम्नवत हैः-

 

1. जोन-2  में श्री योगेश कुमार गुप्ता द्वारा मौजा - दनियालपुर, वार्ड-सारनाथ, में लगभग 160 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में (जी+1) तलों का निर्माण कर भू - तल कालम पर बिना स्वीकृति मानचित्र के निर्माण कार्य  किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के अन्तगर्त  अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

2. जोन-2 में  श्री रोशन लाल व रुपेश  द्वारा  मौजा - दनियालपुर, वार्ड -सारनाथ  में लगभग 160 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में भूतल पर  निर्माण किया जा रहा था उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के अन्तगर्त  उक्त अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

 

(उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images