Latest Announcement
आज दिनांक 30 .06.2025 को डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिन्हा को विदाई समारोह आयोजित

विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिन्हा  को विदाई समारोह आयोजित

 

आज दिनांक 30 .06.2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण  के उपाध्यक्ष महोदय श्री  पुलकित गर्ग के अध्यक्षता में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार तिवारी एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा को आज विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ द्वारा सभागार में  भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग ने दोनों सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा किया तथा इनके भावी जीवन के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त  की।

अपर सचिव गुणाकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में  सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

विदाई समारोह को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी एवं जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय द्वारा भी संबोधित किया गया।

इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ के नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री रविंद्र प्रकाश महामंत्री अशोक यादव सहित आदर्श निराला, जयप्रकाश गुप्ता, संजय तिवारी, विजय सिंह, संजय गुप्ता, वर्तिका दुबे, प्रिया अग्रहरि, राजू कुमार, सोनू कुमार, विनोद कुमार सभी पदाधिकारी गण को अपर सचिव गुणा केश शर्मा द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

वाराणसी विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष के रूप में श्री अभिषेक सिंह को दायित्व सौंपते हुए शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता अजय पवार, अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार, जोनल अधिकारी संजीव कुमार, सिंह गौरव जयप्रकाश, श्री  प्रकाश, शिवजी मिश्रा, सौरभ देव प्रजापति, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश दुबे, लेखाकार दिनेश यादव सहित सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Gallery and Images