आज दिनांक 29/05/2025 को "नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प" का आयोजन

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

 

प्रेस-विज्ञप्ति

 

"नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प" का आयोजन

 

आज दिनांक 29/05/2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार कक्ष में उपाध्यक्ष महोदय के निर्देश पर "नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प" का आयोजन किया गया।

कैम्प में मानचित्र एवं नोटिस मामलों की सुनवाई के लिए कुल 67 आवेदक उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान निम्नलिखित कार्य संपन्न हुए :-

 

👉105 नोटिस प्रकरणों की सुनवाई की गई।

👉06 शमन मानचित्र दाखिल किए गए।

👉09 शमन मानचित्र स्वीकृत किए गए।

👉20,83,431/- की धनराशि प्राधिकरण कोष में जमा कराई गई।

👉35 मानचित्रों में आपत्तियों का निस्तारण किया गया।

 

उक्त कैम्प में अपर सचिव श्री परमानन्द यादव के अतिरिक्त समस्त जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, भवन लिपिकगण तथा नियोजन, आवाप्ति, सीलिंग एवं विधि अनुभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

जनहित एवं प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा आगामी सप्ताह में भी नियत दिवस बृहस्पतिवार को "नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प" का आयोजन नियमित रूप से वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में किया जाएगा ।

Gallery and Images