आज दिनाक 29.03.2025 को जोन-4, वार्ड- नगवां एवं भेलूपुर के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्रेस-विज्ञप्ति

 

आज  दिनाक  29.03.2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4, वार्ड- नगवां एवं भेलूपुर के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी और सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।मौके पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार,अवर अभियंता आदर्श निराला प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

 

सील बंद कराये गये निर्मार्णो का विवरण निम्नवत हैः-

 

1. जोन-4 में श्री अवनीश राय, द्वारा रानीपुर, मण्डुवाडीह स्टेशन के सामने  वार्ड -नगवां, जिला - वाराणसी  में लगभग 1000 वर्गफिट के क्षेत्रफल में बेसमेंट का निर्माण कर भू - तल कालम पर बिना स्वीकृति मानचित्र के निर्माण कार्य  किये जाने पर अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

2. जोन-4 में  श्री राकेश  पाण्डेय, द्वारा नीलकंठपुरम कॉलोनी, चितईपुर, वार्ड -नगवां, जिला - वाराणसी  में लगभग 1500 वर्गफिट के क्षेत्रफल में G+2 का  निर्माण किया जा रहा था  उक्त अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

(उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images