आज दिनांक 29 मई 2025 को जोन-01 को सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृत तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

 

प्रेस-विज्ञप्ति

 

जोन-01 को सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृत (15) कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 02,20,59,730) जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

 

आज दिनांक 29 मई 2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-01 को सर्वाधिक मानचित्र (15) स्वीकृत कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 02,20,59,730) जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदय ने दोनों जोन के जोनल अधिकारियों की सराहना की और उनकी कार्यक्षमता को उजागर किया।

 

विभिन्न जोनों द्वारा जमा की गई धनराशी और स्वीकृत मानचित्रों का विवरण निम्नलिखित है:

 

जोन-01

जमा धनराशी: रु. 42,45,892

स्वीकृत मानचित्र: 15

 

जोन-02

जमा धनराशी: रु. 40,70,280

स्वीकृत मानचित्र: 02

 

जोन-03

जमा धनराशी: रु. 65,51,106

स्वीकृत मानचित्र: 06

 

जोन-04

जमा धनराशी: रु. 02,20,59,730

स्वीकृत मानचित्र: 05

 

जोन-05

जमा धनराशी: रु. 25,02,939

स्वीकृत मानचित्र: 04

 

मौके पर अपर सचिव डॉ गुडाकेश शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार , सभी जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता उपस्थित रहे l

Gallery and Images