आज दिनांक 25/06/2025 को जोन-03 में अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में जोन-03 में अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

वार्ड-दशाश्वमेध ,भवन संख्या-डी0  31/170. मदनपुरा, मोहल्ला-टाकातल्ला,  के अन्तर्गत जमील अख्तर, अतिउर्रहमान  द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 800.00 वर्गफिट में (जी +2 )  पर ढलाई का निर्माण कार्य करने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा के अन्तर्गत पूर्व में नोटिस की कार्यवाही की गयी थी । परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर चोरी-छिपे तथा रुक-रुक कर रात्रि में निर्माण कार्य किया जा रहा था अतः आज दिनांक 25/06/2025 को स्थल को सील कर सम्बन्धित थाने अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

मौके पर जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति एवं अवर अभियंता रविन्द्र प्रकाश तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।

(उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images