आज दिनांक 22/05/2025 को सचिव महोदय डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-3 ,जोन-4, जोन-5 का साप्ताहिक कार्यों के प्रगति कार्यों की समीक्षा की गयी।
वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी।
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 22/05/2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-3 (वार्ड-दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक व कोतवाली), जोन-4 (भेलूपुर व नगवां), जोन-5 (रामनगर व मुगलसराय) का साप्ताहिक कार्यों के प्रगति (1.05.2025 से 20.05.2025 तक) कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान जोन-3 के जोनल अधिकारी श्री सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियन्ता श्री राजू कुमार, जोन-4 के जोनल अधिकारी श्री संजीव कुमार, अवर अभियन्ता श्री आदर्श निराला एवं जोन-5 के जोनल अधिकारी श्री सिंह गौरव जय प्रकाश, अवर अभियन्ता श्री अशोक कुमार यादव व मुख्य भवन लिपिक, विन्यास लिपिक एवं अन्य लिपिक उपस्थित रहे।
उक्त समीक्षा बैठक में आलोच्य अवधि में जमा शमन मानचित्र, स्वीकृत शमन मानचित्र, तावान / शमन शुल्क की वसूली, IGRS पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों पर असन्तुष्ट प्रतिक्रिया (Negative Feedback) पर कार्य करने हेतु निर्देशित किये, अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, अनाधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल / डीजल/सी०एन०जी० फिलिंग स्टेशनों के विरूद्ध कार्यवाही, सचिव महोदय द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान निर्धारित लक्ष्य से कम शमन मानचित्र जमा कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जोन-4 के दोनों अवर अभियंता सोनू कुमार व आदर्श निराला को कार्य के प्रति अस्तुष्ट व्यक्त करते हुये स्पष्टीकरण देने को निर्देशित किये, तीनो जोन के जोनल अधिकारियों को निर्देशित किये की जितने भी पुराने लम्बित शमन मानचित्र की फाइल को अतिशिघ्र निस्तारण के लिये आदेशित किया गया, विन्यास व भवन (वार्ड) के टॉप-10 बकायेदारों आदि मुख्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। आलोच्य अवधि में जोन-3 द्वारा कुल 17, जोन-4 द्वारा कुल 2 व जोन-5 द्वारा कुल 2 इस प्रकार कुल 21 शमन मानचित्र स्वीकृत किया गया। आलोच्य अवधि में जोन-3, 4 व 5 द्वारा शमन शुल्क के मद में कुल रु 1,40,53,227 प्राधिकरण कोष में जमा हुआ