आज दिनांक-22-01-2025 को जोन-3 की प्रवर्तन टीम वार्ड-दशास्वमेध क्षेत्र के अंतर्गत अवैध निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयीl

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्रेस-विज्ञप्ति

 

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक-22-01-2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-3 की प्रवर्तन टीम वार्ड-दशास्वमेध क्षेत्र के अंतर्गत अवैध निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयीl

 

सील बंद कराये गये निर्मार्णो का विवरण निम्नवत हैः-

1. जोन-3 वार्ड-दशास्वमेध के अंतर्गत शशांक राजपूत पुत्र दामोदर सिंह, श्वेता सिंह पत्नी अविनाश चंद्र सिंह द्वारा आराजी नंबर 528/1 एवं 524 मौजा शिवपुरवा वार्ड-दशास्वमेध जिला-वाराणसी में बिना स्वीकृति मानचित्र के निर्माण कार्य किये जाने पर अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

2. जोन-3 वार्ड-दशास्वमेध के अंतर्गत मोनू पुत्र जय प्रकाश मकान नं ck 57/57 रेशम कटरा के पीछे वार्ड-दशास्वमेध, जिला-वाराणसी में बिना स्वीकृति मानचित्र के निर्माण कार्य किये जाने पर अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

3. जोन-3 वार्ड-दशास्वमेध के अंतर्गत गुड्डू द्वारा मकान नं ck 23/28 चौक थाना मजार के सामने बेसमेंट का बिना स्वीकृति मानचित्र के निर्माण कार्य किये जाने पर अवैध निर्माण को सील किया गया।                                                                                            

जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियंता रविन्द्र प्रकाश मौजूद रहे l                                                                                    

(उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images