आज दिनांक-20.02.2025 को डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-3 जोन-4 जोन-5 का साप्ताहिक कार्यों के प्रगति कार्यों की समीक्षा की गयी।

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी।

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

आज दिनांक-20.02.2025 को प्राधिकरण सभागार में सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-3 (वार्ड-दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक व कोतवाली), जोन-4 (भेलूपुर व नगवां), जोन-5 (रामनगर व मुगलसराय) का साप्ताहिक कार्यों के प्रगति (01.02.2025 से 15.02.2025 तक) कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में श्री परमानन्द यादव-अपर सचिव / प्रभारी अधिकारी (भवन), जोन-3 के जोनल अधिकारी श्री सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियन्ता श्री रविन्द्र प्रकाश, श्री रोहित कुमार, जोन-4 के जोनल अधिकारी श्री संजीव कुमार, अवर अभियन्ता-श्री सोनू कुमार व श्री आदर्श निराला एवं जोन-5 के जोनल अधिकारी श्री सिंह गौरव जय प्रकाश, अवर अभियन्ता श्री अशोक कुमार यादव व मुख्य भवन लिपिक, एवं अन्य लिपिकगण उपस्थित रहे।

 

उक्त समीक्षा बैठक में आलोच्य अवधि में जमा शमन मानचित्र, स्वीकृत शमन मानचित्र, तावान / शमन शुल्क की वसूली, IGRS पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों पर असन्तुष्ट प्रतिक्रिया (Negative Feedback) के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा, अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, अनाधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल / डीजल/सी०एन०जी० फिलिंग स्टेशनों के विरूद्ध कार्यवाही, विन्यास व भवन (वार्ड) के टॉप-10 बकायेदारों आदि मुख्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। आलोच्य अवधि में जोन-3 द्वारा कुल 09, जोन-4 द्वारा कुल 06 व जोन-5 द्वारा कुल 03 कुल 18 शमन मानचित्र स्वीकृत किया गया। आलोच्य अवधि में जोन-3, 4 व 5 द्वारा शमन शुल्क के मद में कुल रु0 57,52,293.00 प्राधिकरण कोष में जमा हुआ। जोन-5 द्वारा गत माह (फ़रवरी 2025) में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अत्यधिक कम शमन शुल्क जमा कराये जाने पर सम्बन्धित जोनल अधिकारी व अवर अभियन्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Gallery and Images