आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को जोन-03 को सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृत (18) कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,60,74,189) जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

 

प्रेस-विज्ञप्ति

 

जोन-03 को सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृत (18) कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,60,74,189) जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

 

आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-03 को सर्वाधिक मानचित्र (18) स्वीकृत कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,60,74,189) जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदय ने दोनों जोन के जोनल अधिकारियों की सराहना की और उनकी कार्यक्षमता को उजागर किया।

 

विभिन्न जोनों द्वारा जमा की गई धनराशी और स्वीकृत मानचित्रों का विवरण निम्नलिखित है:

 

जोन-01

जमा धनराशी: रु. 89,89,908

स्वीकृत मानचित्र: 09

 

जोन-02

जमा धनराशी: रु. 85,25,021

स्वीकृत मानचित्र: 10

 

जोन-03

जमा धनराशी: रु. 1,60,44,543

स्वीकृत मानचित्र: 18

 

जोन-04

जमा धनराशी: रु. 1,60,74,189

स्वीकृत मानचित्र: 14

 

जोन-05

जमा धनराशी: रु. 50,81,678

स्वीकृत मानचित्र: 12

 

मौके पर अपर सचिव परमानन्द यादव , नगर नियोजक प्रभात कुमार , सभी जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता उपस्थित रहे l

Gallery and Images