आज दिनांक 16.05.2025 को जोन-5 , वार्ड- रामनगर के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्रेस-विज्ञप्ति

 

आज  दिनांक  16.05.2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-5 , वार्ड- रामनगर के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी और सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।मौके पर जोनल अधिकारी सिंह गौरव जय प्रकाश,अवर अभियंता अशोक यादव  कुमार प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

 

सील बंद कराये गये निर्मार्णो का विवरण निम्नवत हैः-

 

1. जोन-5  में श्री अमित सिंह  द्वारा मौजा-मिर्जापुर खुर्द, मिर्जापुर हाइवे पर, वार्ड-रामनगर, थाना-अदलहाट जिला-मिर्जापुर में अनाधिकृत रूप से पेट्रोल पम्प  निर्माण कार्य  किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत के अन्तर्गत नो0-वी0डी0ए0/ए0एन0आई0/0004095 नोटिस की कार्यवाही करते हुये  अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

2. जोन-5  में  श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा  मौज - कटरिया, थाना- मुगलसराय, वार्ड-रामनगर, जिला-चंदौली, में अनाधिकृत रूप से पेट्रोल पम्प  निर्माण कार्य  किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत के अन्तर्गत नो0-वी0डी0ए0/ए0एन0 आई0/0004098  नोटिस की कार्यवाही करते हुये  अवैध निर्माण को सील किया गया।

 

(उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images