आज दिनांक 08.07.2025 को जोन-3, वार्ड-दशाश्वमेध के अंतर्गत मंडुवाडीह,लहरतारा, महमूरगंज मार्ग का स्थलीय निरिक्षण
आज दिनांक 08.07.2025 को सचिव महोदय डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-3, वार्ड-दशाश्वमेध के अंतर्गत मंडुवाडीह,लहरतारा, महमूरगंज मार्ग का स्थलीय निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान जोनल अधिकरी सौरभ देव प्रजापत्ति व अवर अभियंता रविन्द्र प्रकाश, राजू कुमार उपस्थित थे। क्षेत्रीय निरिक्षण के दौरान कई छोटे बड़े आवासीय/व्यावसायिक नव निर्माणों को मौके पर गतिमान पाया गया। उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा-27 के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए 05 निर्माणों को मौके पर सील किया गया।
1. विपुल कपूर बी+जी+3 पूरा व्यावसायिक 700 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में मौजा-मंडुवाडीह, वार्ड दशाश्वमेध, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड मंडुवाडीह वाराणसी में होटल का निर्माण।
2. राजकुमार बरनवाल मोती झील के सामने बी+जी+3 लगभग 2500 वर्गमीटर में मौजा-महमुरगंज, वार्ड दशाश्वमेध, में व्यावसायिक निर्माण।
3. दीपक अस्थाना बी+जी+1 व्यावसायिक निर्माण मंडुवाडीह चौराहे पे महमूरगंज जाने वाली सड़क पर वार्ड दशाश्वमेध, वाराणसी में आवासीय निर्माण।
4. दीपक जयसवाल 450 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बी+जी+3 मौजा-मंडुवाडीह, वार्ड दशाश्वमेध में व्यावसायिक निर्माण/आवासीय।
5. पंकज बरनवाल महमुरगंज त्रिमुहानी पर लगभग 700 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में होटल का निर्माण।
( उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)