आज दिनांक 07.05.2025 को जोन-2, वार्ड- सारनाथ, के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्रेस-विज्ञप्ति

 

आज  दिनांक 07.05.2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-2, वार्ड- सारनाथ, के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयीl

 

वार्ड- सारनाथ,के अंतर्गत अभिषेक मौर्या,  मौजा - रमदत्तपुर, ओम नगर कॉलोनी, लेन नं -4  वार्ड- सारनाथ, थाना - लालपुर, जिला - वाराणसी  में  लगभग 700 वर्गमीटर  के  क्षेत्रफल में  (जी +2)   निर्माण पूर्ण करके  फिनिशिंग का कार्य किये जाने पर  उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा-27 के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 07.05.2025 को स्थल को सील कर दिया गया तथा सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

 

मौके पर जोनल अधिकारी श्री प्रकाश,अवर अभियंता विनोद कुमार  व प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

 

( उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images