Latest Announcement
आज दिनांक 06/02/2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा जोन-1 और जोन-4 को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

 

प्रेस-विज्ञप्ति

 

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा जोन-1 और जोन-4 को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

 

आज दिनांक 06/02/2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग द्वारा आज मानचित्र स्वीकृति के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पांचों जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, नियोजन एवं आवाप्ति टीम के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से स्वीकृत मानचित्रों की संख्या और प्राप्त धनराशि पर चर्चा की गई।

 

उपाध्यक्ष महोदय ने जोन-1 के जोनल अधिकारी श्री शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता श्रीमती प्रिया अग्रहरी, श्री विजय सिंह और जोन-4 के जोनल अधिकारी श्री संजीव कुमार, अवर अभियंता श्री आदर्श कुमार निराला, तथा श्री सोनू कुमार को सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृति करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

 

स्वीकृत मानचित्र और प्राप्त धनराशी का विवरण:

 

जोन-1:

▪️ स्वीकृत मानचित्र की संख्या: 22

▪️ प्राप्त धनराशी: ₹2,44,99,488 (02 करोड़, 44 लाख, 99 हजार, 488 रुपये)

 

जोन-2:

▪️ स्वीकृत मानचित्र की संख्या: 09

▪️ प्राप्त धनराशी: ₹78,73,478 (78 लाख, 73 हजार, 478 रुपये)

 

जोन-3:

▪️ स्वीकृत मानचित्र की संख्या: 15

▪️ प्राप्त धनराशी: ₹1,38,81,277 (01 करोड़, 38 लाख, 81 हजार, 277 रुपये)

 

जोन-4:

▪️ स्वीकृत मानचित्र की संख्या: 22

▪️ प्राप्त धनराशी: ₹1,20,21,341 (01 करोड़, 20 लाख, 21 हजार, 341 रुपये)

 

जोन-5:

▪️ स्वीकृत मानचित्र की संख्या: 11

▪️ प्राप्त धनराशी: ₹20,52,645 (20 लाख, 52 हजार, 645 रुपये)

 

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए निर्देश:

 

🕳️प्राधिकरण में मानचित्र प्राप्त होने के बाद, उसे जल्द से जल्द स्वीकृत करने के प्रयास किए जाएं। यदि किसी प्रकरण में कोई आपत्ति हो, तो उसे एक बार में हल किया जाए ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो।।

🕳️ अवर अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन 2-3 मानचित्रों का स्थल निरीक्षण करें। निरीक्षण की प्रक्रिया में 10 दिन से अधिक का समय नहीं लिया जाए ताकि मानचित्र लंबित न रहें और समय पर स्वीकृत हो सकें।

🕳️ मानचित्र स्वीकृति में NOC (नगर निगम, जलकल, अग्निशम विभाग, आवाप्ति और सीलिंग) की आवश्यकता को कम किया जाए, जिससे प्रक्रिया तेज हो सके और समय की बचत हो।

🕳️ उपाध्यक्ष महोदय ने यह निर्देश दिया है कि सभी प्रकरणों में लैंडयूज रिपोर्ट की आवश्यकता को समाप्त किया जाए। इस कदम से प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाएगा।

🕳️ उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कलर कोडेड जोनिंग मैप और वाराणसी मास्टर प्लान के तहत गूगल अर्थ का उपयोग करके लैंडयूज की जांच करने के अन्य तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी l

🕳️उपाध्यक्ष महोदय ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के लैंडयूज पोर्टल में गूगल मैप को जोड़ने का सुझाव दिया, ताकि नागरिकों और अधिकारियों को लैंडयूज की सही और त्वरित जानकारी मिल सके।

 

इन निर्देशों का उद्देश्य मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सुगम बनाना है, ताकि नागरिकों को शीघ्र और प्रभावी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दी जा सकें।

 

 

बैठक में नगर नियोजक श्री प्रभात कुमार, पांचों जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।