आज दिनांक 06/02/2025 को संपत्ति अधिकारी श्री आनंद तिवारी, द्वारा कैंप के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया गया ।

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

 

प्रेस-विज्ञप्ति

 

जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक केंद्र में संपत्ति रिकॉर्ड सुधार हेतु कैंप का आयोजन

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक केंद्र में संपत्ति रिकॉर्ड सुधार के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य नागरिकों को संपत्ति रिकॉर्ड के सुधार से संबंधित समस्याओं का समाधान प्रदान करना है।

 

इस संबंध में आज दिनांक 06/02/2025 को संपत्ति अधिकारी श्री आनंद तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी श्री रमेश दूबे एवं संपत्ति विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा कैंप के प्रचार-प्रसार के लिए  अभियान चलाया गया ।

 

कैंप का विवरण:

🔹 तारीख: 7 फरवरी 2025, शुक्रवार

🔹 समय: सुबह 11 बजे

🔹 स्थान: जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक केंद्र

 

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस कैंप का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। इस अवसर पर संपत्ति रिकॉर्ड सुधार से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Gallery and Images