Latest Announcement
आज दिनांक 06 मार्च 2025 को जोन-01 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,26,05,237) जमा कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक मानचित्र (15) स्वीकृत करने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

 

प्रेस-विज्ञप्ति

 

जोन-01 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,26,05,237) जमा कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक मानचित्र (15) स्वीकृत करने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

 

आज दिनांक 06 मार्च 2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग द्वारा जोन-01 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,26,05,237) जमा कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक मानचित्र (15) स्वीकृत करने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महोदय ने दोनों जोनों के अधिकारियों की सराहना की और उनकी कार्यक्षमता को उजागर किया।

 

विभिन्न जोनों द्वारा जमा की गई धनराशी और स्वीकृत मानचित्रों का विवरण निम्नलिखित है:

 

जोन-01

जमा धनराशी: रु. 1,26,05,237

स्वीकृत मानचित्र: 04

 

जोन-02

जमा धनराशी: रु. 1,06,37,662

स्वीकृत मानचित्र: 04

 

जोन-03

जमा धनराशी: रु. 83,59,577

स्वीकृत मानचित्र: 03

 

जोन-04

जमा धनराशी: रु. 1,12,28,506

स्वीकृत मानचित्र: 15

 

जोन-05

जमा धनराशी: रु. 87,22,491

स्वीकृत मानचित्र: 04

 

उपाध्यक्ष महोदय ने जोन-03 द्वारा एक भी मानचित्र निर्गत न होने तथा सबसे कम धनराशी प्राधिकरण कोष में जमा करने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर उन्होंने जोनल अधिकारी और पुराने अवर अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

 

सभी जोनों को यह निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक शमन शुल्क जमा कराएं और अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा, सचिव महोदय को सभी जोनों की समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें और कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि हो।

Gallery and Images