आज दिनांक 03.05.2025 को जोन-3 वार्ड-दशाश्वमेध, के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्रेस-विज्ञप्ति

 

आज  दिनांक 03.05.2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-3  वार्ड-दशाश्वमेध, के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयीl

 

वार्ड- दशाश्वमेध,के अंतर्गत हरिकेश बहादुर सिंह, भवन सं0 - डी-59/15 मौजा - सिगरा  में  लगभग 130  वर्गमीटर के  क्षेत्रफल में  भूतल के ऊपर  छत डालकर फिनिशिंग का कार्य किये जाने पर  उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा-27 के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03.05.2025 को स्थल को सील कर दिया गया तथा सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

 

मौके पर जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति,अवर अभियंता रविन्द्र प्रकाश  व प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

 

( उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images