आज दिनांक 01.05.2025 को जोन-1 वार्ड-सिकरौल, के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्रेस-विज्ञप्ति

 

आज  दिनांक 01.05.2025 को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-1  वार्ड-सिकरौल, के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयीl

 

वार्ड-सिकरौल के अंतर्गत कंचन रामेश्वर तिवारी, केशव तिवारी रंगदीप तिवारी हुकुलगंज, चौकाघाट ब्रिज के पहले, कैण्ट   जिला- वाराणसी में  ऑनलाईन मानचित्र संख्या-वीडीए / बीपी / 23-24/0282 के विपरीत सेटबैक कवर करते हुए लगभग 50 x 50 क्षेत्रफल में बी+जी+1 के ऊपर आर.सी.सी. पिलर का निर्माण किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा-27 के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.05.2025 को स्थल को सील कर दिया गया तथा सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा ,अवर अभियंता रोहित कुमार व प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

 

( उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Gallery and Images