25.03.2025 जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के विकास एवं सुव्यवस्थित पुनर्विकास के संबंध में उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक
आज दिनांक 25.03.2025 जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के विकास एवं सुव्यवस्थित पुनर्विकास के संबंध में आज वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉम्प्लेक्स के वर्तमान ढांचे, व्यापारिक गतिविधियों तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त फीडबैक एवं व्यापारियों के सुझावों के आधार पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का एक नया और व्यवस्थित लेआउट तैयार किया जाए। इस लेआउट के माध्यम से परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के साथ-साथ यातायात, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन भी तैयार किया जाएगा ताकि विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों के साथ भी विस्तृत वार्ता की गई। व्यापारियों द्वारा परिसर में व्याप्त कुछ समस्याओं अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं प्रस्तुत की गईं। उपाध्यक्ष महोदय ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। वर्तमान में मौजूद व्यवसाईयों को प्राथमिकता देते हुए पुनः स्थापित करने की नीति अपनाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, परिसर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का भी निर्णय लिया गया है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करें तथा विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं व्यापारिक दृष्टि से अधिक उपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर और सुरक्षित व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
